top of page
खोज करे

महिलाओं के लिए शिलाजीत

  • लेखक की तस्वीर: healdesire
    healdesire
  • 25 अक्तू॰ 2024
  • 2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 11 दिस॰ 2024

क्या शिलाजीत महिलाओं के लिए फायदेमंद है?




ऐसा अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं अपनी खानपान को लेकर ज्यादा संजीदा नहीं होतीं। वे अपने परिवार का ध्यान तो रखती हैं, लेकिन अपना ख्याल रखने में वह चूक जाती हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि वह कोई ऐसा सप्लिमेंट या प्रोडक्ट ले जो उनके तन और मन, दोनों के लिए फायदेमंद हो। एक ऐसा ही प्रोडक्ट है शिलाजीत। वैसे तो शिलाजीत को अक्सर पुरुषों के लिए ही उपयोगी माना जाता है, लेकिन हकीकत इससे अलग है। यह पुरुष और महिलाओं, दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है। एक तरफ जहां यह स्ट्रेस कम करने में मददगार है, वहीं यह खून की कमी दूर करने, हड्डी को फौलादी बनाने के भी काम आता है। इसके लगातार सेवन से इसका फायदा कुछ ही दिनों में दिखने लगता है। 


इसके हैं कई फायदे, अगर शुद्ध हो शिलाजीत


  • यह महिलाओं में भी सेक्स हॉर्मोन में इजाफा करने वाला, यह पीरियड्स को रेग्युलर और समय पर करने वाला है। यह महिलाओं की प्रेग्नेंसी की कई समस्याओं को भी दूर करता है। सीधे कहें तो यह महिलाअें की फर्टिलिटी रेट को भी बढ़ाने वाला है। यह बालों को मजबूत करने में काफी मददगार है। वैसे भी महिलाओं को पता है कि सुंदर बाल से खूबसूरती में कितना इजाफा होता है।


  • इतना ही नहीं, यह शरीर में खून की कमी को दूर करने वाला यानी एनीमिया बीमारी को भगाने में भी मददगार है। भारत में महिलाओं में खून की कमी यानी एनीमिया एक कॉमन परेशानी है। लेकिन इस बीमारी की वजह से महिलाएं अक्सर ही थका हुआ महसूस करती हैं। दरअसल, यह आयरन का भी एक अच्छा सोर्स है। इस वजह से इसे लेने वाले को अमूमन खून की कमी नहीं होती। यह स्किन की सेहत को भी सही रखता है।


#हीलडिजायर


#शिलाजीत


#महिलाओं के लिए शिलाजीत

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page